आगरा से कैलादेवी जाते समय श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 17 घायल, 3 की हालत गंभीर
07 Oct 2019, 03:49

राजस्थान के धौलपुर जिले में सोमवार को आगरा से करौली के कैलादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए. सरमथुरा थाना इलाके में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक सवार 17 लोग घायल हो गए. इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. एनएच 11 बी पर बिजौली के पास हुए इस हादसे के पीछे ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है. फिलहाल घायलों को सरमथुरा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है.जानकारी के अनुसार नींद में ड्राइवर ने मिनी ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया. अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया!
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C
लोकप्रिय खबरें
- शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा भीलवाड़ा लौटी
- *गृह मंत्रालय ने जारी की लॉक डाउन 4 की गाइडलाइंस, हवाई सेवा, स्कूल, कॉलेज, होटल, सिनेमा हॉल आदि नहीं खुलेंगे, बारीकी से समझें हर बात*
- Amit Shah ने दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली Vande Bharat Express को दिखाई हरी झंडी
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा के कैथल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं

