हल्दीघाटी की मिट्टी से तिलक कर, लिया मातृभूमि की सेवा का संकल्प

भीलवाड़ा(पवन बावरी)
भीलवाड़ा 22 अक्टूबर,माध्यमिक शिक्षा विभाग भीलवाड़ा के तत्वाधान में पांच दिवसीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा में भाग लेने वाले जिले के प्रतिभावान बालक बालिकाएं आज तीसरे दिन चित्तौड़गढ़, उदयपुर होते हुए हल्दीघाटी पहुंचे। यहां महाराणा प्रताप के देश प्रेम व मातृभूमि के प्रति उनके बलिदान से प्रभावित होकर सभी बच्चों ने हल्दी घाटी की मिट्टी से एक-दूसरे के तिलक किया और मातृभूमि की सेवा का संकल्प लिया।शैक्षिक भ्रमण प्रभारी एवं सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट प्रेम शंकर जोशी में बताया कि व्याख्याता प्रताप नगर राजेंद्र कुमार शर्मा, व्याख्याता से.मु.मा. बालिका उमावि सेवंती कोली, वरिष्ठ अध्यापक राउमावि उपरेडा रमेश लक्षकार प्रतिभावान छात्रों को भ्रमण में विभिन्न स्थानों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा कुंभलगढ़,रणकपुर,गढ़बोर चारभुजा,नाथद्वारा होते हुए पुनः 24 अक्टूबर को भीलवाड़ा पहुंचेगी
प्रभारी शैक्षिक एवं एवं सांस्कृतिक यात्रा 2019
माध्यमिक शिक्षा विभाग भीलवाड़ा
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- बीगोद मे दीपावली परमन्दिर मे दीपक रखने जाती महिलाए
- चतुर्थ लिफ्ट सिचाई योजना प्रतापपुरा बीगोद मे आज काश्तकारो ने एक बैठक आहुत की
- रावणा राजपूत समाज ने पालिकाध्यक्ष गुर्जर को सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दी सहयोग राशि।*
- सरकार के जनविरोधी नीतियों को लेकर भारत बंद का ग्रामीण क्षेत्रों में कोई असर नहीं
- चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

