जैन साधु संतो को चातुर्मास हेतु अपने स्थान पर जाने के दौरान सुरक्षा - प्रबन्ध के निर्देश दिए
भीलवाड़ा नाउ
बीगोद;- कोविड-19 के संबंध मे तत्समय लागू दिशा निर्देशों के मध्यनजर जैन साधु संतो को चातुर्मास हेतु अपने स्थान पर पद यात्रा विहार से जाने मे रोका टोकी एवं सुरक्षा की दृष्टि से परेशानी से जैन समाज के प्रबुद्ध समाज चिन्तक दिनेश संचेती एवं समाज जनो ने पुलिस महानिदेशक जयपुर, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार,जिलाकलेक्टर भीलवाडा़ आदि को साधु साध्वियों की समस्या से अवगत कराया। महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर ने (प्रशासन- कानून व्यवस्था) राजस्थान, जयपुर ने जैन साधु संत चातुर्मास हेतु राज्य के समस्त जिलो मै अपनेशिष्यो तथा सेवादारो सहित निर्गमन कर अपने गन्तव्य स्थानों पर पहुँचने के दौरान किसी तरह की असुविधा व असुरक्षा न हो। इस हेतु उचित सुरक्षित माहौल तैयार कर इनकी सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त जयपुर ,जोधपुर, समस्त रेंज महानिरीक्षक पुलिस राजस्थान, समस्त जिला पुलिस अधीक्षक राजस्थान, समस्त जिला पुलिस उपायुक्त जयपुर, जोधपुर को कोविड-19के सम्बन्ध मे लागू दिशानिर्देशो केमध्यनजर उक्त व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- राहुल गांधी की महाराष्ट्र के यवतमाल में रैली…मोदी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, कहा- खातों में न 15 लाख आए, न 6 हजार
- बीगोद मे भारतीय किसान संघ माड़लगढ़ के द्वारा गोपाष्टमी पर्व मनाया गया
- शहीद दिवस पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा मे किया प्रतिभाओ का सम्मान*
- वैभव गहलोत बने RCA के नए अध्यक्ष
- आयुष्मान भारत योजना से एक वर्ष में 50 लाख से अधिक नागरिकों को नि:शुल्क उपचार का लाभ मिला

