गोवर्धन पूजा

गांव में गोवर्धन पूजा करती हुई महिलाएं आज दीपावली के शुभ अवसर पर गोवर्धन पूजा की जाएगी 
लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में काफी महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गंगा। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। इनका बछड़ा खेतों में अनाज उगाता है। इस तरह गौ सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है और इसके प्रतीक के रूप में गाय की।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- जहाजपुर दीपावली पर्व की दिखी रौनक
- सूर्य ग्रहण के अंधविश्वास के कारण चार बच्चों को गर्दन तक गाडा
- शिवसेना से टकराव के बीच BJP की संख्या में इजाफा, एक और निर्दलीय MLA का समर्थन
- श्री श्याम प्रभु के आज "खाटूश्यामजी" से भव्य अलौकिक "श्रृंगार दर्शन"
- कोटा में भड़का लोगों का गुस्सा, वार्ड 52 में निकाय चुनाव के बहिष्कार की घोषणा

