रावणा राजपूत समाज का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित

30 Oct 2019, 09:13

महेन्द्र ललकार(बीगोद)
भीलवाड़ा सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा जोधडास स्थित समाज के भूखंड पर जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी की अध्यक्षता में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजित किया गया।
भँवर सिंह भाटी ने बताया कि संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली स्नेह मिलन आयोजित किया गया, जिसमे संस्थान के ट्रस्टी एक-साथ एकत्रित होकर एक-दूसरे को मीठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने जोधडास स्थित समाज के भूखंड पर सामुदायिक भवन के निर्माण सम्बन्धी योजनाओं के बारे मे उपस्थित ट्रस्टियो को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि जल्द ही उक्त भूखंड पर निर्माण कार्य करवाया जाएगा, जिसके तहत नीव की खुदाई करवा दी गई है और अतिशीघ्र नीव की भरवाई करवा दी जाएगी। सभी ने आश्वस्त किया कि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिये हर तरह से सहयोग किया जाएगा।

इस दौरान राजेन्द्र सिंह शेखावत, श्याम सिंह खैराबाद, बाबू सिंह राणावत, पीरू सिंह गौड़, भेरू सिंह राठौड़, सुरेश सिंह सिसोदिया, शंकर सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह, सोहन सिंह सोलंकी, उदय सिंह, निशा कँवर गौड़, सीमा कँवर राणावत, मंजू कँवर राणावत व कई समाजबंधु व मातृशक्ति उपस्थित थी।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C