राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, बस-जीप में टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल
12 Nov 2019, 04:22

राजस्थान के देशनोक इलाके में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे के बाद कोहराम मच गया. यहां एक यात्री बस और बोलेरो जीप में भिड़ंत हो गई. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि आधा दर्जन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनभर लोग घायल हो गए. ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी हैं. इनमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. बीकानेर पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों के शव मोर्चरी में रखवाए है और उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उधर, घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार कुछ घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C
लोकप्रिय खबरें
- पायलट ने समय पर प्रधान, जिला प्रमुख के चुनाव कराने को कहा ।पंचायतों की नई लॉटरी शीघ्र
- मानव कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया कैरियर डे
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा के कैथल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं
- सड़क सुरक्षा सप्ताह में स्काउट गाइड सुभाष नगर ने दिया सहयोग*
- रावणा राजपूत समाज ने पालिकाध्यक्ष गुर्जर को सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दी सहयोग राशि।*

