कोरोना योद्धाओं के सम्मान में - पेंटिंग अभियान

दिलखुश अली
जहाजपुर:-रोपा नेहरू युवा केन्द्र भीलवाड़ा से जिला युवा समन्वयक सुमित यादव के निर्देशानुसार कोटड़ी ब्लॉक के पारोली ग्राम में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश धाकड़ ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पेंटिंग अभियान चलाया।
धाकड़ ने बताया कि आज पूरा देश कोरोना माहमारी से गुजर रहा है , ऐसी स्थिति में अपनी जान की परवाह किए बिना चिकित्सा कर्मी , पुलिस प्रशासन , स्थानीय प्रशासन , साथी युवा स्वयं सेवक अपनी सेवा दे रहे हैं , सभी नागरिकों को उनका सम्मान करना चाहिए, ओर लोगो को स्थानीय प्रशासन को सहयोग देना चाहिए, मास्क, सेनेटाइजर , दो गज दूरी का आदी का विषय ध्यान रखना चाहिए,
अगर कोई व्यक्ति बाहर शहर/ राज्य से आता है तो एक सज्जन नागरिक होने के नाते डॉक्टर की सलाह / कोरोना जांच अवश्य करवाए ओर होम क्वारनटाईन का सही से पालन करें।
दिनेश कुमार धाकड़ अपने युवा मंडल के सहयोग से लोगो को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने और कोरोना के बारे में सही जानकारी पहुचाने का कार्य सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं।
पेंटिंग अभियान में पवन धाकड़ , जीतू बन्ना , आशीष सेन, मुकेश , अपना सहयोग दे रहे हैं।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- *शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग 2019 का फाइनल मैच शाहपुरा विजार्ड ने जीता।
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर में कार्यक्रम, राजघाट पहुंच PM मोदी-सोनिया ने दी श्रद्धांजलि
- महासती ज्ञानलता चारित्रलता आदि ठाणा 8का बीगोद मे प्रातः 8बजे मंगल प्रवेश हुआ।
- देखो जिंदल सॉ लिमिटेड के ठेकेदार का आतंक
- फुलियाकलां में हार्टफुलनेस की ध्यानोत्सव कार्यशाला का शुभारंभ

