कांग्रेस का आरोप- BJP शासित 9 राज्यों में नहीं शुरू हुआ महिला हेल्पलाइन

02 Dec 2019, 07:30

हैदराबाद गैंगरेप के खिलाफ देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक महिला सुरक्षा को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं. इस बीच महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि महिला सुरक्षा पर बीजेपी शासित राज्यों की गंभीरता तो देखिए. महिला हेल्पलाइन नंबर 112 अभी तक 10 राज्यों ने शुरू ही नहीं किया, जिसमें 9 राज्य बीजेपी शासित हैं. क्या बेटी बचाओ के नारे से ही सुरक्षा हो जाएगी?

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C