युवा मेघवाल समाज संगठन ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, समाजजनो का सम्मान*

20 Jan 2020, 03:09

भीलवाड़ा नाउ

*नीमच (गोपाल मालेचा)* युवा मेघवाल समाज संगठन जिला इकाई नीमच द्वारा भादवा माता में प्रतिभावान करीब 200 छात्र-छात्राओं,50 शासकीय सेवानिवृत्त एवं नवनियुक्त कर्मचारीयो ,50 धर्मशाला निर्माण समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । नीमच में मेघवाल समाज के छात्रावास हेतु करीब 12 लाख की राशि घोषणाये मंच से की गई । आज भादवा माता में युवा मेघवाल समाज संगठन जिला इकाई नीमच के तत्वधान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं कर्मचारियों एवं समाज की धर्मशाला समिति के सदस्यों के सम्मान समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राधेश्याम की केरवाल उज्जैन, राकेश जावरिया प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में एवं श्यामलाल जोकचंद ,प्रभु लाल चंदेल नीमच, देवेंद्र परिहार नीमच, केसी सोलंकी मंदसौर, हजारी लाल मेघवाल अध्यक्ष छात्रावास समिति निंबाहेड़ा, श्रीमती संपत बाई मेघवाल जिला पंचायत सदस्य प्रतापगढ़, तेजपाल जावरिया नागदा जंक्शन, भेरूलाल मेघवाल अध्यक्ष भादवा माता धर्मशाला समिति, पीरुलाल परिहार, राधेश्याम गौवरी, बीएल परमार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनासा, बीएल बसेर के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने मंच से ही छात्रावास निर्माण के लिए घोषणाएं की व सुविधा अनुसार सामग्री भी देने की बात कही । अतिथियों ने कहा कि समाज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा । कार्यक्रम में कक्षा दसवीं, कक्षा बारहवीं, स्नाकोत्तर, सीए, एमबीबीएस एवं अन्य परीक्षाओं में सफल हुए छात्र छात्राओं, शासकीय सेवानिवृत्त एवं नवनियुक्त कर्मचारियों, मेघवाल समाज धर्मशाला समिति के सदस्यों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई । आपको बता दें कि भादवा माता में मेघवाल समाज की विशाल धर्मशाला का निर्माण किया जाना है वही नीमच में छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास की का निर्माण भी होना है । छात्रावास निर्माण के लिए अतिथियों ने मंच से करीब 1200000 रुपए की घोषणाएं की ।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C