राजस्थान में पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी पर बैन, ऐसा करने वाला बना देश का तीसरा राज्य
03 Oct 2019, 08:16

राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राज्य में मैग्निशियम कार्बोनेट, निकोटिन, तंबाकू या मिनरल ऑयल युक्त पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. एक सरकारी बयान के अनुसार महाराष्ट्र, बिहार के बाद राजस्थान देश का ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जहां इन उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध है.
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि युवाओं में नशे की लत को रोकने के लिए यह महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है. इन पदार्थों की पुष्टि स्टेट सेंट्रल पब्लिक हैल्थ लैबारेट्री राजस्थान द्वारा कराई जाएगी.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C
लोकप्रिय खबरें
- सेवा भारती समिति भीलवाड़ा ने किया मिठाई तथा महालक्ष्मी पूजन सामग्री का वितरण और दिया साक्षरता का संदेश
- युवा मेघवाल समाज संगठन ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, समाजजनो का सम्मान*
- राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शाहपुरा की अंजलि और ममता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
- पत्रकारिता के अवदान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
- राष्ट्रीय एकता दिवस

