व संगोष्ठि आयोजित *केंसर उन्मूलन के लिए जागरूकता घर घर में लानी होगी- रामलाल जाट*

भीलवाड़ा नाउ
भीलवाड़ा: में विश्व कैंसर दिवस के मौके पर जिले के श्री नवग्रह आश्रम मोतीबोर का खेड़ा के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर आज कैंसर जागरूकता रैली व सूचना केंद्र चोराहा पर प्रेस क्लब के तत्वावधान में संगोष्ठि का आयोजन किया गया। मांडल विधायक व भीलवाडा डेयरी के चेयरमेन रामलाल जाट ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली राजेंद्र मार्ग राउमावि से प्रांरभ होकर रेलवे स्टेशन, गोल प्याउ चोराहा होते हुए सुचना केंद्र पहुंची। यहां पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगोष्ठि आयोजित हुई।
श्री नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मांडल विधायक रामलाल जाट, भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली, नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम नाराणीवाल, सहायक कर आयुक्त मनफूल चोधरी ने संबोधित किया।
मांडल विधायक रामलाल जाट ने कहा कि केंसर रोग से लडने के लिए जागरूकता जरूरी है। श्री नवग्रह आश्रम ने आज विश्व केंसर दिवस के मौके पर यह आयोजन निश्चित रूप् से जागरूकता का कार्य करेगा। राज्य सरकार ने पहला सुख निरोगी काया के आधार पर प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के लिए काफी प्रयास किया है। आम लोगों को अपने खान पान को व्यवस्थित करने के साथ ही जंक फूड व पेस्टीसाइड के उपयोग को रोकना होगा। घर घर में जागरूकता पहुचने से ही केंसर से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कुछ बिमारियों का उपचार नहीं है, बचाव जरूरी है परंतु आयुर्वेद के माध्यम से उपचार की उम्मीद है। नवग्रह आश्रम का इस दिशा में किया जा रहा कार्य सर्वोततम है तथा दूनियां भर के रोगी वहां पहुंच कर केंसर रोग से निजात पा रहे है।
संस्थापक हंसराज चोधरी ने बताया कि केंसर के उन्मूलन के लिए आश्रम सैदव तैयार है। प्रत्येक शनिवार व रविवार को हजारों रोगी वहां पहुंच कर लाभान्वित हो रहे है। रैली में विभिनन विद्यालयों के विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नारायण लाल जागेटिया, राजेंद्र मार्ग के प्रधानाचार्य श्यामलाल खटीक, नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के सचिव जितेंद्र कुमार, रंगकर्मी हरीश पंवार, भूपेंद्र मोगरा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुखपाल जाट, सचिव राजेश मेठानी सहित अन्य पदाधिकारीगण, महावीर पुरोहित, टेंपो यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
