बसंत पंचमी पर्व विवेकानंद विद्यापीठ आगूचा*

31 Jan 2020, 02:27

भीलवाड़ा नाउ
गुलाबपुरा: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विवेकानंद विद्यापीठ आगूचा में बच्चों के साथ बसंत पंचमी पर्व व मां सरस्वती जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्था प्रधान साँवर लाल बैरवा ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया । बच्चों ने हे शारदे मां प्रार्थना का गायन किया। बच्चों को बसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार से इस दिन से वातावरण में परिवर्तन होता है सभी बच्चों को बताया की किस तरह से एक विद्यार्थी को पंच लक्षण स्वान निद्रा, काक चेष्टा, वको ध्यानम , अल्पाहारी, ग्रह त्यागी आगे बढ़ने में उसके नित्य कर्म सबसे ज्यादा लाभ देते हैं अच्छे नित्य कर्म से ही व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आशा व्यास, सविता मीणा एवं रेखा मेवाड़ा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक कृष्ण कन्हैया पाराशर में किया। इस कार्यक्रम में विवेकानंद विद्यापीठ स्टाफ़ आशा व्यास, सविता मीणा, रेखा मेवाड़ा, मोनू पांडे, शिल्पा तिवारी, संजना टेलर ,सुनीता रेगर, दीपिका सेन, भागचंद बैरवा, कृष्ण कन्हैया पाराशर, ओमप्रकाश बैरवा इंद्रा बैरवा आदि उपस्थित थें ।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C