दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईमेल पर धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार
05 Oct 2019, 05:59

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देने और अपमानजनक मेल भेजने वाले को गिरफ्तार किया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस ने आरोपी शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सीएम केजरीवाल को धमकी मिली है. इससे पहले बीते अगस्त महीने में मुंबई के एक नोट बॉय को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धमकी भरे मेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया था कि 28 वर्षीय नोट बॉय अभिषेक तिवारी ने केजरीवाल को कथित रूप से से जान से मारने की धमकी दी थी. अभिषेक तिवारी को मुंबई के नालासोपारा से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी ने दिल्ली स्थित एक राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यालय को भी बम से उड़ाने की कथित रूप से धमकी दी थी.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C
लोकप्रिय खबरें
- बसंत पंचमी पर्व विवेकानंद विद्यापीठ आगूचा*
- राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शाहपुरा की अंजलि और ममता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
- विधिक सेवा शिविर का आयोजन
- श्री श्याम प्रभु के आज खाटूश्यामजी" से भव्य अलौकिक "श्रृंगार दर्शन
- महात्मा गांधी जयंती पर PM मोदी ने New York Times में लिखा लेख, आने वाली पीढ़ियां रखें उन्हें याद, तो दिया 'आईंस्टाइन चैलेंज'

