रोडवेज बस और कार की टक्कर में 3 न्यायाधीश घायल, गंभीर हालत में जयपुर रेफर
05 Oct 2019, 09:52

टोंक जिले के मालपुरा-जयपुर सड़क मार्ग पर एक रोडवेज बस और ऑल्टो कार में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों न्यायाधीश मालपुरा न्यायालय में पदस्थ बताए जा रहे हैं। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद हाइवे पर लगे जाम को खुलवाया गया।
हादसा मालपुरा-जयपुर सड़क मार्ग पर डिग्गी मोड़ पर हुआ। तीनों घायल एडीजे विनोद कुमार गिरी, एसीजेएम प्रशांत चौधरी और मुंसिफ मजिस्ट्रेट सुनीता चिंघोलिया घायल हो गईं। तीनों को मालपुरा अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, एंबुलेंस के देर से आने के कारण नाराज अधिवक्ता अस्पताल के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C
लोकप्रिय खबरें
- बीगोद मे सामुदायिक चिकित्सालय कहने को है लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी सुविधा भी नही है।
- मुख्यमंत्री ने की ‘इंदिरा प्रियदर्शिनी बेबी किट‘ वितरण कार्यक्रम की शुरूआत
- अजमीढ़ जयन्ति महोत्सव
- भजन मंडली का आयोजन
- मांडलगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र सुखवाल व उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार आमेटा निर्विरोध चुने गए

