टीचर स्टूडेंट्स जोक्स

14 Oct 2019, 04:35

मास्टर जी : अगर पृथ्वी के अंदर LAVA है तो बाहर क्या है ?
संजू : मास्टर जी बाहर ओप्पो और VIVO है
घोर सन्नाटा

टीचर : तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो ??
संजू : हाँ
टीचर : अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ??
संजू : मरा हुआ परिंदा
भाग पागल कहीं का

टीचर : वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो ‘वसंत ने मुझे मुक्का मारा’
संजू : वसन्तपंचमी

टीचर: नालायक पढ़ ले कभी तुने अपनी कोई बुक खोल के देखी है?
संजू : हाँ मैं रोज़ खोलता हूँ एक बुक!
टीचर : कौन सी?
संजू : फेसबुक

टीचर : मैं 2 वाक्य दूंगा आपको उसमें अंतर बताना है
1. उसने बर्तन धोये
2. उसे बर्तन धोने पड़े
संजू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है और दुसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है। टीचर अभी तक बेहोश है।

टीचर : एक टोकरी में 10 आम है , उसमें से २ आम सड़ गए , बताओ कितने आम बचे ?
संजू : सर , 10 आम
टीचर : वो कैसे ?
संजू : सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना , केले तो बन नहीं जायेंगे
आज संजू एक वकील है

टीचर: तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
स्टूडेंट : क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है…..
पहला कारण :डर से
दूसरा कारण : शौख़ से
और,बिना वजह के शौख हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C