राहुल गांधी की महाराष्ट्र के यवतमाल में रैली…मोदी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, कहा- खातों में न 15 लाख आए, न 6 हजार

15 Oct 2019, 09:04

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, झूठ बोलकर चले आते हैं ‘लोकसभा चुनाव के वक्त नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हर बैंक खाते में 6 हजार रुपये डाले जाएंगे, उससे पहले चुनाव में कहा था कि हर खाते में 15 लाख रुपये डाले जाएंगे, लेकिन क्या मिले? जहां भी नरेंद्र मोदी जाते हैं, कोई न कोई झूठ बोल जाते हैं.’

इससे आगे राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी आपका ध्यान सही मुद्दों से दूर ले जाते हैं. वो कभी चांद की बात करेंगे, कभी 370 की बात होगी, कभी कॉर्बेट पार्क में पिक्चर बनाएंगे, लेकिन जो आपके मुद्दे हैं उसके बारे में मोदी एक शब्द नहीं बोलेंगे

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C