स्वस्थ रहै,और मनोयोग से पढ़ाई करें।

【पवन बावरी 】【भीलवाड़ा】
भीलवाड़ा 22 फरवरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर के वार्षिक उत्सव एवं पूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा राधेश्याम शर्मा ने बालकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय विद्यार्थियों को स्वच्छ स्वस्थ रहने के साथ-साथ मनोयोग से पढ़ाई करनी चाहिए। प्रधानाचार्य विमला मौर्य के अनुसार कार्यक्रम में 41 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही पूर्व छात्रों का तिलक माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में स्काउट गाइड बालको, खिलाड़ी छात्रों और विद्यालय की बालिकाओं ने सुंदर गीत नृत्य प्रस्तुत कर पिरामिड बना कर अतिथियों का मन मोह लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक समग्र शिक्षा अभियान भीलवाड़ा कमलेश शर्मा ने की तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद भेरू लाल भडाणा एवं गुडविन मसीह थे। करुणा क्लब स्काउट इको क्लब खिलाड़ी एसपीसी के श्रेष्ठ प्रतिभावान छात्रों को भी सम्मानित किया गया अतिथियों को पक्षियों का चुग्गा पात्र और कचरा पात्र स्मृति के रूप में प्रदान कर जीव दया और स्वच्छता का संदेश विद्यालय परिवार द्वारा दिया गया इस अवसर पर कार्यक्रम से पूर्व बेडेन पावेल जयंती चिंतन दिवस के रूप में सर्व धर्म प्रार्थना के साथ मनाई गई जिसमें स्काउट गाइड बालको ने विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाएं प्रातः स्मरामि रामधुन रामधुन ,वी शैल ओवर कम ,हर देश में तू हर वेश में तू ,शांति पाठ प्रस्तुत किए कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट प्रेम शंकर जोशी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुनील खटीक महावीर जीनगर, कन्हैया लाल राव मधु लड्डा, संगीता व्यास सहित सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
