वरिष्ठ भाजपा नेता दामोदर राउत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
16 Oct 2019, 07:05

वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने आज भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दामोदर राउत आम चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे, बीजू जनता दल ने पार्टी विरोधी टिप्पणी के लिए उन्हें पार्टी से बहिष्कृत कर दिया था। इसके बाद वह नई दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र राज्य भाजपा के अध्यक्ष बसंत पंडा के पास भेज दिया है। इस्तीफा देने के बाद दामोदर राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पार्टी हमें कोई दायित्व नहीं दे रही थी। किसी प्रकार की रणनीति कार्यक्रम में मुझे शामिल नहीं किया जा रहा था। मुझे लग रहा था भाजपा को शायद मेरी जरूरत नहीं है।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C

