India vs South Africa 1st Test Day 2 Live

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 76 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 274 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा (154 रन) और मयंक अग्रवाल (117 रन) क्रीज पर हैं.
मयंक अग्रवाल का पहला टेस्ट शतक
मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है. अग्रवाल ने अपना शतक 204 गेंदों में पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए. बता दें कि मयंक अग्रवाल भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. मयंक अग्रवाल ने भारत में पहली ही टेस्ट पारी में शतक जड़ दिया. बता दें कि मयंक ने पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने शानदार 76 रन की पारी खेली थी.
इसके बाद भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकले लेकिन वह उसे शतक में नहीं बदल सके. मयंक अग्रवाल इससे पहले तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी. वहीं, दूसरे मैच में भी मयंक अग्रवाल 77 रन बनाकर आउट हुए थे.
पहले दिन नहीं हो सका आखिरी सेशन का खेल
खराब मौसम के कारण पहले दिन के आखिरी सेशन का खेल नहीं हो सका और समय से काफी पहले दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई. पहले दिन सिर्फ दो सेशन का ही खेल हो सका. भारत ने टी ब्रेक तक 59.1 ओवरों में बिना किसी विकेट खोए 202 रन बना लिए थे तभी बारिश आई और दूसरे सेशन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई. इसके बाद लगातार बारिश जारी रही और अंपायरों ने एक सेशन पहले ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
