सेवा भारती समिति ने किया प्रतिभाओं सम्मान समारोह आयोजित

आज सेवा भारती समित शाखा भीलवाड़ा द्वारा श्री कृष्णा आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय सुभाष नगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान अशोक जी व्यास महामंत्री विद्या भारती ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र सोमानी प्रांत सचिव आरोग्य भारती चित्तौड़ थे विशिष्ट अतिथि श्रीमती सिद्धि का जी सोमानी c.a c.s सैलाना एंड कंपनी भीलवाड़ा ने सेवा कार्यों के साथ जुड़ने का आह्वान किया| कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के दीप प्रज्वलन से हुई
बोर्ड परीक्षा राजकीय विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किए हुए 51 विद्यार्थियों प्रतिभाओं का सम्मान किया गया एवं राष्ट्रीय स्तरीय खेलों मैं जीत कर आए प्रतिभाओं का सम्मान किया गया सेवा भारती समिति के महानगर अध्यक्ष कैलाश चंद्र खोईवाल ने बताया कि सेवा भारती ने हर साल की भांति इस साल भी 51 प्रतिभाओं का सम्मान किया एवं इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभाओं को निखारा गया राजकीय विद्यालय में जो प्रथम श्रेणी के विद्यार्थी रहे उनका सम्मान विवेकानंद स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया इस कार्यक्रम के तहत सेवा भारती के सभी सदस्यों ने मिलकर पूर्ण रूप से सेवा दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र सोमानी ने अपने उद्बोधन में यह कहा कि प्रतिभा हर व्यक्ति हर बालक बालिका में छुपी होती है मगर उनको निखार ना नहीं चाहते इसलिए अपने डर को छोड़कर अच्छे मार्ग की ओर चलें सेवा भारती की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में सेवा दी समारोह में छोटे बालक बालिकाओं ने देशभक्ति के जज्बे के साथ सामान्य प्रस्तुतियां दी
समारोह का सफल संचालन महानगर मंत्री राजकुमार स्वर्णकार ने किया
किरण सिंह सेठिया अशोक कुमार सेन सुरेश जी लखारा ललित जी जैन पवन बावरी आदि सेवा भारती समिति के सदस्य उपस्थित रहे
https://www.youtube.com/watch?v=SP1ouMj1H2Y
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- अखंड भारत माता पूजन एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम
- गांव की सरकार बनाने के लिए रसोई मे चोके चूल्हे तक सीमित रहने वाली गृहणियो की राजनीति के जंग मे कूदने की तैयारियां शुरू हो गयी।
- RCA चुनाव LIVE: डूडी गुट के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, SMS स्टेडियम में हंगामा
- मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- दिवाली से पहले दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे ग्रीन पटाखे

