कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

10 Oct 2019, 05:27

पूर्व डिप्टी CM जी परमेश्वर के 30 ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

आयकर विभागों के सूत्रों के मुताबिक परमेश्वर के 30 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इस दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं. इसमें उनके संबंधित ट्रस्ट के जरिए संचालित मेडिकल कॉलेज की अनियमितता से जुड़े दस्तावेज शामिल है.आयकर विभाग द्वारा इन छापेमारियों को लेकर जी परमेश्वर ने कहा है कि मुझे छापेमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता वे लोग कहां इन छापेमारियों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें छानबीन कर लेने दीजिए, मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। अगर हमारी तरफ से कोई गलती है तो हम इसे सुधारेंगे।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C