अवैध बजरी दोहन पर बजरी माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही
24 Oct 2019, 03:10

पत्रकार:रवि जोशी
जहाजपुर क्षेत्र से निकल रही बनास नदी से हो रहे अवैध बजरी दोहन पर बजरी माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ! आज उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह राजावत ने उपखंड क्षेत्र के गेरूटा ग्राम में दबिश देकर अवैध बजरी परिवहन करते हुए वाहनों को जप्त किया ! एसडीएम राजावत ने बताया कि बजरी माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बनास नदी से बजरी निकाल ट्रक और ट्रेलर एवं ट्रैक्टरों में परिवहन की जाने की सूचना मिल रही थी ! जहां कार्यवाही करते हुए आज गेरूटा ग्राम में आज सुबह दबिश देकर वहां से अवैध बजरी भरकर जा रहे ट्रक एवं चार डंपर को जप्त कर शकरगढ़ थाने में खड़ा करवा कर माइनिंग विभाग को सूचना दे दी ! साथी ही मौके से दो चालक गिरफ्तार हुए हैं अन्य फरार हो गए जिनके विरुद्ध पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए !
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C

