पंचायत राज चुनाव घोषणा नये साल में

भूपेन्द्र ओझा(भीलवाडा)
साल के अन्तिम दिनों में संम्भावित पंचायत राज चुनाव घोषणा की तिथि आगे बढ गई है?राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश में निकाली जारही पंचायत राज पदों की निर्धारित लाटरी तारिख 22 दिसम्बर से बढा कर 28दिसंबर कर दी हैं।
आयोग के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन से कुछ जिलों में लाटरी अन्तिम तिथि तक नहीं निकल, पंचायत राज पदों का आरक्षण मुकम्मल नहीं हो सका। इससे आयोग ने लाटरी निकालने की अन्तिम तारीख एक हफ्ते आगे बढा,28दिसंबर की है।
चुनाव आयोग के आला सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में सभी जिलों मे पंचायत राज पदों का लाटरी से आरक्षण निर्धारित होने के बाद ही, चुनाव आयोग पंचायत चुनाव तारीख की घोषणा करेगा।
शासन-चुनावआयोग के अतिविश्वनीय सूत्रों के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग अब प्रदेश में पंचायत राज चुनाव की घोषणा, नये साल मे जनवरी माह के पहले हफ्ते में करने पर गम्भीरता से विचार कर रहा हैं।
सूत्रों के मुताबिक दो चरणों मे होने वाले पंचायत चुनाव ,राज्य में सभी जगह एक ही दिन नहीं हो कर ,संम्भागो मे अलग-अलग तारीख मे कराने की संम्भावना है। उसमे जिला परिषद -पंचायत समिति सदस्य ओर सरपंच के चुनाव EVM वोटिंग मशीन से तथा ग्राम पंच के चुनाव बेल्ट पेपर से कराये जायेंगे।🧐
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
