शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा भीलवाड़ा लौटी

भीलवाड़ा(पवन बावरी)
भीलवाड़ा 24 अक्टूबर माध्यमिक शिक्षा विभाग भीलवाड़ा के तत्वाधान में भीलवाड़ा के प्रतिभावान छात्रों की
शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा 20 से 24 अक्टूबर तक चित्तौड़गढ़, उदयपुर, हल्दीघाटी ,कुंभलगढ़, रणकपुर परशुराम महादेव ,गढ़बोर चारभुजा, राजसमंद, नाथद्वारा ,की यात्रा करआज पुनः भीलवाड़ा लौट आया शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा प्रभारी एवं सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट प्रेम शंकर जोशी ने बताया कि शैक्षिक यात्रा के भीलवाड़ा लौटने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मुख्यालय भीलवाड़ा ब्रह्मा राम जाट व शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने सभी बालक बालिकाओं का स्वागत किया और यात्रा की जानकारी प्राप्त की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा दल में रा बा उमावि बिगोद की नीतू खटीक नाजिया बानो वंशिका वर्मा अंशिका स्वर्णकार अनिता खटीक प्रेरणा खटीक साजिदा बानो श्रद्धा संचेती कनिका शेखावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर के परीक्षित लक्षकार सुनील कुमार सालवी रा उ मा वि रीछड़ा की गुड्डी वैष्णव विनोद खारोल रा उ मा वि गेंद लिया के शुभम पारीक बलवीर सिंह रा उ मा वि दुड़िया की पूजा प्रजापत दिव्या गर्ग रा उ मा वि धामनिया के अंकित सेन अनूप कुमार ढोली ने भाग लिया इनके साथ प्रभारी के रूप में व्याख्याता राजेंद्र शर्मा सेवंती कोली वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद्र लक्षकार भी सम्मिलित थे जिन्होंने यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों की ऐतिहासिक भौगोलिक सांस्कृतिक जानकारियां प्रदान की यात्रा में बालकों ने विभिन्न जीव-जंतुओं एवं पेड़ पौधों की जानकारी प्राप्त कर प्रकृति अध्ययन भी किया।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- रियाहशी मकान पर छापा, सैक्स रैकेट पकडा*आसाम से लाई जाती थी युवतियां* *दलाल दपंत्ति सहित 17 गिरफ्तार*
- आईएफडब्ल्यूजे भीलवाड़ा के तहसील संयोजको की घोषणा
- राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शाहपुरा की अंजलि और ममता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
- बलात्कार के दोषियों को फांसी देने की मांग एवं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
- सरपंच ताज का कडा मुकाबला

