सेवा भारती समिति भीलवाड़ा ने किया मिठाई तथा महालक्ष्मी पूजन सामग्री का वितरण और दिया साक्षरता का संदेश


भीलवाड़ा: 26 अक्टूबर दीपावली के शुभ अवसर पर सेवा भारती समिति की ओर से कीर खेड़ा , वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप गाडोलिया लोहार कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज के सामने, सांगानेर, में लक्ष्मी पूजन सामग्री एवं मिठाई के पैकेट का वितरण किया गया। समिति के विभाग मंत्री श्री अशोक कुमार सेन ने बताया कि बस्ती के 55 परिवारों मैं मिठाई बांटकर दीपावली की बधाई दी। जिला मंत्री श्री ललित जैन ने विधिवत महालक्ष्मी पूजन करने की पद्धति बताइ। स्थानीय पार्षद नेमीचंद्र खटीक सहित समिति के महानगर मंत्री राजकुमार स्वर्णकार महानगर उपाध्याक्ष सत्यनारायण स्वर्णकार जिला सह मंत्री बसंत पोरवाल विजय सिंह पथिक नगर अध्यक्ष श्री भैरू प्रसाद पारीक एवं कॉलोनी के गणमान्य नागरिकों ने दीपावली की एक जुट होकर बधाई दी । बसंत पोरवाल ने बताया कि इससे समाज में सामाजिक समरसता का भाव जागृत होकर परिवारों के बच्चे भारत माता की जय बुलाकर दीपावली मनाने का आग्रह किया ।इस अवसर पर सेवा भारती के सदस्यों ने जब मिठाई बांटना शुरू किया तो पता चला कि गाडोलिया बस्ती के बालक बालिका पढ़ाई नहीं कर पाते हैं सेवा भारती ने उनको यह आश्वासन दिया कि हम यहां पर 2 घंटे का बाल संस्कार केंद्र शुरू करेंगे जिसमें आप सभी के बालक-बालिकाओं को पढ़ाएंगे जिसे समाज शिक्षित होगा और आगे बढ़ेगा।
सत्यनारायण स्वर्णकार
पवन बावरी अशोक कुमार सेन नेमीचंद्र खटीक ललित कुमार जैन एवं कई सेवा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
