निपुण रोवर रेंजर अभिशंषा एवं बिगनर्सकोर्स शिविर हुए आयोजित

14 Feb 2020, 01:03

पवन बावरी [भीलवाड़ा]
भीलवाड़ा :13 फरवरी राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय भीलवाड़ा के तत्वाधान में निपुण रोवर रेंजर अभीशंषा शिविर एवं बिगनर्स कोर्स स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र सांगानेरी गेट पर आयोजित हुए जिनका समापन समारोह आज सहायक निदेशक समग्र शिक्षा अभियान कमलेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ सी.ओ. गाइड अनीता तिवारी ने बताया कि जिले के 37 रोवर एवं उन 50 रेंजर की प्राथमिक चिकित्सा, कैंप क्राफ्ट ,एडवेंचर गतिविधियां, आदि विषयों के बारे में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जांच की गई तथा योग्य पाए गए रोवर रेंजर की निपुण प्रमाण पत्र हेतु अभिशंषा की गई साथ ही जिले के जिन विद्यालयों में स्काउट गाइड ट्रुप, कंपनी रजिस्टर्ड नहीं है उन विद्यालयों के एक-एक अध्यापक को बिगनर्स कोर्स में सम्मिलित किया गया तथा कोर्स के आधार पर उन्हें अपने विद्यालय का पंजीकरण कराने के लिए आवेदन फार्म उपलब्ध कराए गए शिविर संचालक सुरेश चंद्र शर्मा एवं सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट प्रेम शंकर जोशी के साथ नरेश वैष्णव कैलाश चंद शर्मा राधेश्याम शर्मा शिवप्रसाद धोबी अनिल चौधरी कालूराम खटीक आदि स्काउट गाइड ने प्रशिक्षक के रूप में उक्त शिविरों में अपनी सेवाएं प्रदान की सादर प्रकाश नार्थ

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C