तसवारिया बासां में डेयरी भवन का उद्घाटन उप प्रबंधक आशा शर्मा ने किया


महेन्द्र ललकार(बीगोद)
तसवारिया बासां व सणगारी में दुग्धदाताओं को 11.50 लाख रू की राशि का वितरण
शाहपुरा ब्लाॅक क्षेत्र के तसवारिया बासां में तसवारिया बासां दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लि. के 6 लाख रू की लागत से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भीलवाड़ा डेयरी की उप प्रबंधक आशा शर्मा ने फीता काटकर व अनावरण कर किया। इस दौरान सणगारी समिति व तसवारिया बासां डेयरी के दुग्धदाताओं को 11.50 लाख रू की अंतर दर राशि का वितरण भी समारोह पूर्वक किया गया। दोनो समारोह में मुख्य अतिथि भीलवाड़ा डेयरी की उप प्रबंधक आशा शर्मा रही।
समारोह को संबोधित करते हुए भीलवाड़ा डेयरी की उप प्रबंधक आशा शर्मा ने कहा कि भीलवाड़ा डेयरी के चेयरमेन रामलाल जाट ने दोनो समितियों के सदस्यों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुग्धदाताओं को समय की मांग के अनुरूप् उत्तम नस्ल के पशुओं का पालन प्रारंभ कर दुग्ध व्यवसाय को बढ़ाने का आव्हान किया है। आशा शर्मा ने कहा कि डेयरी की ओर से अपने सदस्यों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनसे जुड़ कर काश्तकार परिवार की आर्थिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त कर सकते है। इनमें पशुओं, काश्तकारों व उनके बच्चों के सर्वागिंण विकास के लिए कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि नया भवन बनने से डेयरी का कार्य ओर अधिक विस्तारित हो सकेगा।
क्षेत्रीय अधिकारी भंवरलाल व्यास ने सदस्यों से अपने पशुओं की उचित देखभाल करने, समय समय पर पशु चिकित्सकों से परीक्षण कराने पर जोर देते हुए कहा कि पशु की नस्ल उत्तम होने से दुग्ध की मात्रा में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। भीलवाड़ा डेयरी की ओर से दुग्धदाताओं के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जाता है।
रूट सुपरवाईजर श्यामसुंदर जोशी ने बताया कि सणगारी में 6 लाख रूपए की अंतर दर राशि का 98 सदस्यों को वितरण किया गया। साथ ही सभी सदस्यों को कम्बल भी वितरण किये गए और सभी सदस्यों को सपरिवार स्नहे भोज का आयोजन किया गया। इसी प्रकार तसवरिया बासा में 5.50 लाख की दर अंतर राशि का 144 सदस्यों में वितरण किया गया और 6 लाख से निर्मित नए भवन का उद्गाटन किया गया। तसवारिया बासां में प्रथम 5 को कम्बल स्वरूप प्रोत्सहन दिया गया। सणगारी में प्रथम स्थान पर रहे कैलाश चंद्र चाडा को 79000 रू के सर्वाधिक दर अन्तर राशि मिली।
समारोह में में ईटड़िया के रामधन जाट, फुलियाकलां के किशन गोदारा, भाजपा के मंडल महामंत्री भागचंद चाडा, रुट सुपरवाइजर श्याम सूंदर जोशी, कुलदीप सिंह, दीपक जोशी, मुकेश पाराशर, समितियो के अध्य्क्ष नानालाल मालिक, केदार जाट, रामधन जाट, राधेश्याम मेघवंशी, सचिव रतनलाल जाट, और कालू लाल माली उपस्थित थे। धर्मराज चाडा और शम्भू लाल जाट ने सभी उपस्थित मेहमानो को आभार प्रकट किया।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- अतिरिक्त कलेक्टर राकेश कुमार सम्मानित होगे।
- प्रसिद्ध कवियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगो का किया मनोरंजन
- रावणा राजपूत समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन व खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिसम्बर में।
- सिद्धू के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस में भी उठी आवाज, प्रचार कराना नहीं चाहते नेता
- हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या

