*पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भेरु सिंह शेखावत(बाबोसा ) की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा श्रधांजलि

पवन बावरी
भीलवाड़ा:-*पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय भेरू सिंह जी शेखावत की पुण्यतिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादु लाल तेली व भाजपा किसान मोर्चा कोविड़ 19 जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह पँवार भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर व किसान मोर्चा जिला प्रभारी प्रभारी पीरू सिंह गौड़ के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रधांजलि दी गई।*
*जिलाध्यक्ष लादु लाल तेली ने बताया कि आदरणीय भेरू सिंह जी शेखावत ( बाबोसा) जनसंघ व भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए राजस्थान राजनीति में कई कीर्तिमान स्थापित कर राजस्थान को विकास की गति देंने वाले पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राष्ट्रपति के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश सेवा की। उन्होंने राजस्थान की राजनीति में महिला आरक्षण,ओबीसी आरक्षण के माध्यम से आज राजस्थान के लोग विभिन्न पदों को सुशोभित कर रहे है वो आदरणीय भेरू सिंह जी शेखावत की देन है। उन्होंने राजस्थान में अंत्योदय योजना की शुरुआत की थी उसके मार्फत उन्होंने संदेश दिया था कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को सरकार का, राज का लाभ मिले, ओर अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ प्राप्त करते हुए आगे बढ़े। आज उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा के पदाधिकारियों ने हार्दिक श्रधांजलि अर्पित की।*
*किसान मोर्चा जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह पँवार ने भेरू सिंह शेखावत (बाबोसा )द्वारा देशहित में दिये गये अमूल्य योगदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि श्री शेखावत 2002 से 2007 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे इससे पूर्व 1977 से 1980, 1990 से 1992 व1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। राजस्थान में 1952 में विधानसभा की स्थापना हुई तो श्री शेखावत ने अपना भाग्य आजमाया और विधायक बने। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। वे सीढ़ी डर सीढ़ी चढ़ते गये और वे विपक्ष के नेता, राजस्थान के मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति पद ,राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के पद सुशोभित किया। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता थे। इन्होंने अपने जीवनकाल में देश हित को सर्वोपरि रखा। वे हमेशा देशवासियो के दिलो में सदैव अमर रहेंगे।*
*इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी पीरू सिंह गौड़, राजू सिंह पँवार, हरि ओम त्रिपाठी, युवराज सिंह छापरेल ,आजाद सिंह राठौड़, सुरेश जांगिड़, समरथ आचार्य, अनिल पारीक, घीसू तिवाड़ी, महीप त्रिपाठी, रमेश गुर्जर, दशरथ सिंह चौहान व भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी मौजूद थे
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
