तुलसी सालिग्राम विवाह के बाद प्रथम बार तुलसी जी को लेने हमीरगढ़ पहुंचे खामोर ग्रामवासी

18 Nov 2019, 01:44

किशन वैष्णव(भीलवाड़ा)
शाहपुरा। खामोर ग्राम में कलश स्थापना एवं अखंड रामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति एवं पंच कुंडात्मक विष्णू यज्ञ के तीन दिवसीय कार्यक्रम में तुलसी सालिगराम संग विवाह 8 नवंबर को महंत रामेश्वर दास एवं आचार्य रामधनजी शास्त्री विजयनगर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ था। जिसके आठ दिन पश्चात मार्गशीर्ष कृष्णा पञ्चमी रविवार को तुलसी जी को खामोर ग्रामवासी प्रथम बार हमीरगढ़ लेने पहुंचे़।शियाराम वैष्णव ने बताया की 6 नवंबर से 8 नवंबर तीन दिवसीय तुलसी सालिगराम विवाह के आठ दिन पश्चात ग्रामवासी हमीरगढ़ नृसिंह मंदिर तुलसी जी को लेने पहुंचे। खामोर में हुए तुलसी सालिगराम विवाह में परम्परागत पवित्र तुलसी के साथ एक गुड़िया भी छोटी तुलसी जी के रूप में तुलसी सालिगराम विवाह में रखी गई थी जिसका श्रृंगार कर चुनरी पहनाकर बिल्कुल उसी प्रकार जिस प्रकार शादी में बेटी का श्रृंगार किया जाता हैं तुलसी जी के रूप में खामोर ग्रामवासियों ने उस गुड़िया को भी उसी प्रकार सजाया। कहते है की विवाह के बाद प्रथम बार बेटी को पीहर पक्ष ससुराल लेने जाते है ठीक उसी प्रकार खामोर ग्रामवासी तुलसी सालिगराम विवाह के बाद मार्गशीर्ष कृष्णा पञ्चमी रविवार को हमीरगढ़ नृसिंह मंदिर तुलसी जी को लेने पहुंचे वहां उनका स्वागत कर शुभ मूहर्त देखकर 12 बजे सीख दी गई।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C