प्रसिद्ध कवियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगो का किया मनोरंजन

18 Nov 2019, 01:46

किशन वैष्णव(भीलवाड़ा)
शाहपुरा के डाबला ग्रामपंचायत में रविवार रात्रि विशाल कवि सम्मेलन लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर नशा मुक्त युवा भारत आंदोलन के तत्वाधान में आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम चारभुजा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। दशरथ वैष्णव ने बताया कि कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों और अतिथियों का दिल जीत लिया । हास्य कवि दीपक पारीक ने बाबा रामदेव के योग, प्राणायाम और कपालभाति पर तीन तुक बंदियों से लोगो को गुदगुदाया। इसी प्रकार वीर रस कविता ओर हास्य कविता से डाबला में भारी संख्या में लोगों की भीड़ देर रात तक जमी रही कवियों कि कॉमेडी, एवं हास्य कविता ,अनोखे अंदाज में सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष कर सबका मनोरंजन किया।मनोरंजन के साथ ही हंसी ओर ठहाको से इस माहौल को सभी दर्शकों ने खूब सराहा,और लोगो ने भरपूर आनंद लिया। भोर तक चलने वाले इस कवि सम्मेलन में हास्य कवि दीपक पारीक,गीतकार सोहन चौधर,एवं कवियत्री नम्रता श्रीवास्तव,कमलेश रानू, कालू लाल जाट, नारायण भादाला, आदि कवियो ने लोगों का दिल जीत लिया।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C