अधिवक्ता परिषद ने मनाया संविधान दिवस

27 Nov 2019, 02:06


महेंद्र ललकार(बीगोद)
अधिवक्ता परिषद, भीलवाड़ा द्वारा संविधान दिवस माधव गौशाला नौ गांवा में मनाया गया।
सर्वप्रथम अधिवक्ता परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह राणा व जिलाध्यक्ष रघुनंदन सिंह कानावत ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष रघुनन्दन सिंह कानावत, संरक्षक सुरेश सुवालका, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामेश्वर लाल विजयवर्गीय, पीरू सिंह गौड द्वारा सभी अधिवक्ताओ का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह राणा ने कहा कि अधिवक्ता परिषद सम्पूर्ण भारत मे परिषद की स्थापना से ही संविधान दिवस मनाता आ रहा है। सन 2015 से केंद्र सरकार ने भी 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय संविधान में एक नागरिक के अधिकार दिए हुए है उसी प्रकार संविधान के प्रति उसके कुछ कर्तव्य भी है। हर व्यक्ति को अपने देश के लिये भी कुछ करना चाहिये तथा राष्ट्र धर्म ही उसका धर्म होना चाहिये।*

इस अवसर पर अतिथि रूप में RSS के जिला कार्यवाह बनवारी लाल सोनी ने कहा कि हमारे देश की परंपरा "वासुदेव कुटुम्बकम" की रही है। उन्होंने बताया कि संयुक्त परिवार मे व्यक्ति किस तरह सुखी रहता है। इसके कई उदाहरण भी दिए व आज के परिपेक्ष्य मे संयुक्त परिवार का महत्व भी बताया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि अपना संस्थान के विनोद मेलाना ने पृथ्वी पर मौजूद जल तत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्होंने कहा कि किस प्रकार व्यक्ति छोटे छोटे प्रयोगों से पानी का बचाव कर सकता है तथा वर्षा के पानी को किस तरह अंडरवाटर सिस्टम से पानी के जल सूत्र को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत व्यक्ति को स्वयं से करनी चाहिए तथा लोगो को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।
इस दौरान अधिवक्ता ओम प्रकाश लड्ढा व गोवर्धन लाल पांड्या ने संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मंच संचालन अधिवक्ता परिषद के सचिव राजेश सामरिया ने किया।
इस मौके पर अधिवक्ता के.जी. सोलंकी, विक्रम सिंह राठौड़, आजाद शर्मा, अदित्य जाजपुरा, राकेश जैन, राघवेंद्र नाथ व्यास, भारत सिंह चुंडावत, नीरज पाराशर, हंसराज यादव, राजेन्द्र सोलंकी, श्यामसुंदर सोमानी, राकेश भाम्भी, प्रदीप अजमेरा, जितेंद्र सिंह राणावत, मनोहर लालवानी, महावीर प्रसाद आचार्य, संजय सेन, श्यामसुंदर शर्मा गजेंद्र सिंह कानावत, विजय कुमार सोनी व सेकड़ो अधिवक्ता मौजूद थे।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C