पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर की विचारगोष्ठी

भीलवाड़ा नाउ
माण्डलगढ़-:जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दीनदयाल उपाध्याय पार्क चौराहे पर नगर मण्डल द्वारा पंडित जी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर विचारगोष्ठी की गई।
भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट जमना लाल सेन ने बताया कि विचारगोष्ठी में जिले से पधारे मुख्य वक्ता सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया ने कहा कि कार्यकताओं को उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के पदचिन्हों पर चलकर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना हैं और दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भाजपा द्वारा प्रत्येक मण्डल से समर्पण निधि कार्यक्रम के तहत पच्चीस हजार रुपये की राशी एकत्रित की जाएगी। समर्पण राशि मे सभी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के सहयोग रहेगा।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका चैयरमैन नंदिनी साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी के बलिदान वजह से भाजपा आज इस मुकाम पर खड़ी है।।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि में जिला परिषद सदस्य रतन लाल खटीक ,भाजपा नेता सज्जन सिह मारू, मनोज आंचलिया ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन सी ए ए सयोंजक अशोक जीनगर ने किया और भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष जमना लाल सेन ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंधी,नरेन्द्र चौहान,मण्डल उपाध्यक्ष हरि सिंह जापरपुरा,गोवेर्धन सिंह सिसोदिया, आलोक कैलानी, आशीष टेलर,परमेश्वर माली,नीलकमल पटवा,कैलाश सेन, भेरू साल्वी,रोशन साहू,किशन ब्रह्मभट्ट,हरि मराठा,पुष्कर वैष्णव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
