आखिर कब तक जलती रहेगी देश की बेटियां देवली में छात्राओं ने दिखाया आक्रोश

03 Dec 2019, 10:15

भीलवाड़ा नाउ समाचार हैदराबाद और टोंक के अलीगढ़ में हुई घटना ने पूरे देश को फिर दुबारा निर्भया कांड की याद दिला दी | रिद्धिमा क्लासेज़ देवली के तत्वाधान में निकाली गई महा रैली में छात्राओं और छात्रों ने आक्रोश प्रकट किया । राष्ट्रपति के नाम देवली तहसीलदार रमेश चंद्र जोशी को ज्ञापन सौंप के अपराधियों को मृत्युदंड दिलाने की युवाओं ने मांग की । टोडारायसिंह प्रधान शीला मीना ने बताया कि सरकार को बलात्कार करने वालो को फाँसी की सजा देनी चाहिए । कब तक बालिकाओं के हत्याचार सहन किया जाएगा।
संस्था के निदेशक राजकुमार मीना ने छात्राओं को सम्भोदित करते हुए कहा कि हमे अपने हक़ के लिए लड़ना होगा हमे अपनी आवाज को बुलंद कर सोये हुए प्रशासन को जगाना होगा । कोचिंग की छात्रा विष्णु कुमारी ने संविधान और कानून परआक्रोश प्रकट कर कानून में संशोधन की मांग की । संस्था के अध्यापक अनिल स्वर्णकार, राज कुमार मीणा , नरेंद्र, महेश, सुखपाल आदि ने कहा कि आखिर क्या दोश है इन बेटियों का क्यो कुछ भेड़िये अपनी हवश मिटाकर इनको जिंदा जला देते है । अब तो लड़कियों का घर से निकलना भी दुष्कर हो गया है । क्या लोगों को कानून का कोई डर नही । या फिर कानून ही ऐसा है जिससे कोई डरता नही । ऐसे जिस्म के भूखे भेड़ियों की हिम्मत आखिर हो कैसे जाती है बलात्कार करने की । क्या इन्हें किसी का डर नही । क्यों ये स्वतंत्र होकर घूमते रहते है । क्यो ना इनको भी बीच चौराहे जिंदा जला दिया जाए ।
संस्था की छात्रा मोनिका सुनीता, ने कहा कि बलात्कारी लोगो को तो ऐसी सजा देनी चाहिए जिसे देखकर उसकी आने वाली सात पीढ़ियों की रूह भी कांप जाए ।
पर हमारे देश की कानून व्यवस्था इतनी लचर है कि हर कोई इंसान इसका मजाक उड़ा देता है । जुर्म करने से कोई नही डरता ।
कोचिंग की छात्राओं ने कहा कि
बलात्कारियों को सजा बीच चौराहे पर दी जानी चाहिए । और सजा इतनी कठोर हो कि देखने वाले कि रूह तक कांप जाए । और उस सजा का लाइव टेलीकास्ट पूरे देश मे किया जाए । तभी लोगो मे कुछ भय व्याप्त होगा । नही तो ऐसी घटनाएं हर रोज घटित होती रहेगी ।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C