बदनौर पंचायत समिति फिर कायम!

भीलवाड़ा नाउ
भीलवाडा।सूप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री बोगडे ने आज बुधवार दोपहर एक अन्तरिम आदेश मे राजस्थान हाई कोर्ट के नई पंचायते पूनर्गठन नोटिफिकेशन पर लगाई रोक को स्टे कर दिया हैं।जिले की बदनौर सहित प्रदेश की नो पंचायत समिति ओर दो सौ से अधिक ग्राम पंचायत पुनः स्थापित हो गई हैं।साथ ही, नई नौ पंचायत समिति ओर करिब दो सौ से अधिक ग्राम पंचायत के क्षेत्र में अभी चल रहे पंचायत सरपंच- पंच चुनाव भी प्रभावित होने की सम्भावना है। जबकि आज बुधवार को प्रदेश मे पंचायत राज के प्रथम चरण के सरपंच-पंच चुनाव मे नामांकन दाखिल हो रहे है। भीलवाडा जिले में बदनौर नई पंचायत समिति ओर माण्डल, करेडा पंचायत समिति में फिर दो -दो नई ग्राम पंचायत गठित हो जायेगी।
राज्य के पंचायत राज, राज्य निर्वाचन आयोग ओर विधि महकमे के आला प्रशासनिक अफसरों से हमने की मोबाइल फोन पर बातचीत में जानकारी दी है कि,"सरकार सूप्रीम कोर्ट के आज प्रदान किये अन्तरिम आदेश का गहनता से विचार कर कोई फैसला करेगा"।सूत्रों के मुताबिक पंचायत राज के द्वितीय से अन्तिम चतुर्थ चरणों के सरपंच-पंच चुनाव पर असर पडने की खासी सम्भावना है।उसमे नई पंचायत समिति ओर ग्राम पंचायत के पुनः कायम होने वाले क्षेत्र मे पहले निकाली गई लाटरी पर भी इसकी परछाई पडेगी। भीलवाडा जिले में बदनौर नई पंचायत समिति गठित होने पर जिले मे एक पंचायत समिति बढ जायेगी। जिससे प्रधान पद आरक्षण रोस्टर गडबडायेगाओर प्रधान पद लाटरी भी इसकी हद मे आ फिर लाटरी की परिधी मे आ सकती हैं?🧐
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- मेरा फ़र्ज़ सेवा संस्थान की बैठक 10 जनवरी को
- विपक्ष को मोदी का चैलेंज, कश्मीर जाना है तो मुझे बताएं, मैं करूंगा इंतजाम
- शाहपुरा क्षेत्र का प्रसिद्ध देवनारायण मेला आज।*
- त्रिवेणीसंगम पर सर्वोदय विचारक संगोष्ठी एवं श्रद्वाजंली कार्यक्रम सम्पन्न (महेन्द्र बाबेल )
- दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

