लाड़ो स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा मानसरोवर झील पर स्वच्छता कार्यक्रम किया

भीलवाड़ा नाउ समाचार लाड़ो स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा मानसरोवर झील पर स्वच्छता कार्यक्रम किया
लाड़ो स्पोर्ट्स एकेडमी के लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाड़ो की टोली प्रत्येक रविवार को प्रातः7 से 8 बजे तक स्वच्छता का कार्य करती है लाड़ो की इस मुहिम में छोटे छोटे बच्चों से लेकर 60 साल तक के युवा कंधे से कन्धा मिलाकर सहयोग करते है इस भयंकर ठंड में भी लाड़ो स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों का हौसला नही डगमगाता बच्चे नियमित तय समय पर पहुँच कर एक घंटा श्रमदान करते है और झील को स्वच्छ करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है आज इन बच्चों के कारण ही यहाँ घूमने आने वाले परिवारों को साफ स्वच्छ वातावरण मिल पाता है गौरव जैन,किशन मालावत,अखिल राज सिंह,सलमान,रीना गुर्जर, पूजा कुमावत,नैना सिंह,कोमल राठौड़, संतोष, सहित अनेक लोगो ने स्वच्छता का कार्य किया
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
