नई पंचायतों की लॉटरी तारीख की घोषणा शीघ्र?
भीलवाड़ा नाउ
भीलवाड़ा ।उपमुख्यमंत्री एवम पंचायत राज मंत्री सचिन पायलट के पंचायतीराज आयुक्त को सात दिनों में पुनर्गठित पंचायतों की फिर लॉटरी निकालने के निर्देश के तहत आज अभी पंचायतीराज के आला अफसर अरूंधति मलिक के साथ वरिष्ठ अधिकारियों कीअभी कार्यालय में इस बाबत मीटिंग हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक पंचायतीराज के अतिरिक्त चीफ सेक्रेटरी राघवेंद्रसिंह एवं सचिव तथा आयुक्त आज देर शाम फिर लॉटरी की नई तारीखों को अंतिम रूप दे सकते हैं।जिसमे भीलवाडा जिले हुरण्डा(22,1)सुवाडा(19)माण्डल(19,2) आसीन्द की नई बदनौर पंचायत समिति(कूल 35)बाबत फिर लाटरी निकालने की तारीख भी घोषित होने के आसार हैं।साथ ही बदनौर नई पंचायत समिति गठित होने पर भीलवाडा जिले में 13की जगह एक बडने से 14 पंचायत समिति के प्रधान पद की नई लाटरी निकालने पडेगी? प्रदेश में तीसरे नोटिफिकेशन मे 9 नई पंचायत समिति गठित की थी ओर जिस जिले में यह गठित हुई, वहाँ भी प्रधान पदों की ओर 4366ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच की फिर लाटरी निकलने की सम्भावना है।
दूसरी ओर पंचायतीराज मंत्री सचिन पायलट द्वारा बीते दिन 14 जनवरी को राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख, शीघ्र बकाया पंचायतीराज पदों के चुनाव उनके कार्यकाल समाप्ति 7 फरवरी से पहले कराने के संदेश पर, शीघ्र चुनाव होने के आसार कम लग रहे हैं। चुनाव आयोग के आला सूत्रों के अनुसार प्रदेश में अन्तिम चरण चुनाव की 4366 ग्राम पंचायतों के रोके गए पंच-सरपंच चुनाव में प्रदेश की नौ पंचायत समिति तथा 204 नई ग्राम पंचायतों मे चुनाव आयोग मतदाता सूची को नए सिरे से तैयार करायेगा। इसमें चुनाव आयोग को नियमानुसार प्रकाशन-आपत्ति-अन्तिम प्रकाशन मुक्कमल कराने मे तकरीबन तीन सप्ताह का समय चाहिए ।उसके बाद वहां पंच-सरपंच, पंचायत समिति -जिला परिषद सदस्य व प्रधानों तथा जिला प्रमुख के चुनाव मुकम्मल कराए जा सकेंगे?जो कि पंचायतीराज पदों के 7 फरवरी को समाप्त हो रहे कार्यकाल से पहले होने की संभावना खासी कम है। चुनाव आयोग द्वारा चौथे चरण की 1954 ग्राम पंचायतों के साथ प्रथम चरण चुनाव मे जिले की माण्डल(19)सहित कुल 1121ग्राम पंचायतो मे उम्मीदवारो ने नामांकन दाखिल कर दिये थे। वहाँअचानक आठ जनवरी को चुनाव आयोग ने चुनाव स्थगित कर दिये थे।अब वहाँ नई लॉटरी के निकलने पर उम्मीदवार एवम दावेदारो मे रोष उत्पन्न होने की आशंका भी है।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- चुनाव लड़ने के अयोग्य पूर्व जनप्रतिनिधी
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने जारी किया अपना घोषणा पत्र
- बीगोद मे भारतीय किसान संघ माड़लगढ़ के द्वारा गोपाष्टमी पर्व मनाया गया
- श्री श्याम प्रभु के आज "खाटूश्यामजी" से भव्य अलौकिक "श्रृंगार दर्शन
- कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों से शेयर बाजार में गिरावट, यस बैंक में 20 फीसदी उछाल

