श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान खामोर गांव में

19 Dec 2019, 03:05


भीलवाड़ा: संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ एवं श्री गोपाल अनुष्ठान का आयोजन धर्म नगरी खामोर में 24 से 30 दिसंबर साय:6 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ एवं गोपाल अनुष्ठान के संरक्षक एवं प्रेरणा पाथेय स्वयं खामोर चारभुजा नाथ होंगे।जिसमें कथा का गुणगान एवं कथा प्रवक्ता श्री अनंत विभूषित महंत श्री रामस्वरूप दास महाराज के कृपा पात्र आचार्य शिवप्रकाश शास्त्री खामोर के मुखारविंद द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।कथा से पूर्व 23 दिसंबर को भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।ओर 24 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का आगाज किया जाएगा मीडिया प्रभारी पवन बावरी ने बताया कि।कथा का आयोजन खामोर स्थित चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में 6:15 से10 बजे तक आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम में यज्ञाचार्य पण्डित कमलकिशोर शास्त्री पुष्कर राज एवं झांकी प्रदर्शन श्री धाम वृंदावन करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री कैलाश ब्रह्मचारी एवं महंत श्री 108 रामेश्वर दास महाराज नृसिंह मंदिर खामोर के सानिध्य में किया जाएगा।कार्यक्रम के आयोजक श्री चारभुजा नाथ खामोर रहेंगे

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C