2500 लोग लाभान्वित।

भीलवाड़ा नाउ
भीलवाड़ा: राष्ट्रीय चामुंडा सेना रावणा राजपूत युवा शक्ति संगठन द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी काढ़ा वितरण कार्यक्रम महाराणा प्रताप सर्किल, पांसल चौराहा पर आयोजित किया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों द्वारा 56 जड़ी-बूटियों से निर्मित काढ़े का आमजन को निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओंकार सिंह सोलंकी द्वारा की गई, ओषधि विशेषज्ञ मदन सिंह चौहान ने बताया कि जिन 56 जड़ी-बूटियों का समावेश कर काढा तैयार किया गया, वह शरीर के लिये लाभप्रद है। ये काढा शरीर की अनेक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।
चामुंडा सेना युवा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह किशनावत ने बताया कि चामुंडा सेना द्वारा आयोजित निःशुल्क काढा वितरण कार्यक्रम में 2500 से ज्यादा लोगो ने काढा पिया।
इस दौरान काढा शिविर अध्यक्ष देवराज सिंह पंवार, चामुंडा सेना जिलाध्यक्ष बालकिशन सिंह चौहान, संगठन प्रमुख भेरू सिंह राजावत, संगठन मंत्री भागचंद सिंह चौहान, एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, युगल सिंह भाटी, भंवर सिंह सोलंकी, हिम्मत सिंह पंवार व संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने आमजन को काढा पिलाकर अपनी सेवाएं दी।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- हल्दीघाटी की मिट्टी से तिलक कर, लिया मातृभूमि की सेवा का संकल्प
- ग्रामीण युवा भी कर रहे है रक्तदान की पहल*
- 1 जनवरी 2020 से 4 जनवरी तक अवकाश
- विपक्ष को मोदी का चैलेंज, कश्मीर जाना है तो मुझे बताएं, मैं करूंगा इंतजाम
- मांडलगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र सुखवाल व उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार आमेटा निर्विरोध चुने गए

