सरपंच चुनाव में नेताओ के परिजन हारे!

भूपेंद्र ओझा( भीलवाड़ा)
भीलवाडा। प्रथम चरण के सरपंच चुनाव में देहात के आला नेताओ के परिवारजनों को जनता ने आयना दिखा दिया ।
रायपुर पंचायत समिति की थला पंचायत में भाजपा उपाध्यक्ष डाल चन्द्र कुमावत के पुत्र सरपंच चुनाव में हार गये। गायरी समुदाय बाहुल्य खेमाणा ग्राम पंचायत में गायरी समाज जिलाध्यक्ष नन्दराम गायरी की पराजय हुई। राजनैतिक दलों के कई पदाधिकारियों की परिवारीक महिला सदस्यों के सरपंचों चुनाव में नैय्या डुब गई। दो दशक,लगातार बीस साल से परिवार का एक न एक सदस्य पंचायत राज पद पर काबिज रहने वाले काग्रेंस नेता शंकर लाल तेली की महिला परिवारजन को देवरिया पंचायत में इस बार पराजय मिली। बोराणा मे पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश टाक ओर उनकी पत्नी दोनों सरपंच रहे, पर इस बार श्रीमती टाक क सरपंच चुनावी मे असफल रही। तो मौजूदा भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी की धर्मपत्नी मौखुन्दा मे मात खा गई। पहले खुद सरपंच चुनाव जीत चूके काग्रेस नेता भैरूलाल सुथार इस दफे खाँखरमाला सरपंच पद चुनाव में परिवार की महिला सदस्य को जीत नही दिया सके। भाजपा मण्डल महामंत्री एवम पंचायत समिति सदस्य तथा रायपुर गुर्जर महासभा अध्यक्ष गोवर्धन लाल गुर्जर की धर्मपत्नी बागड़ पंचायत में परास्त हो गई। संगरेव ग्राम पंचायत में पंचायत समिति सदस्य चुनाव विजय भाजपा नेता हीरा लाल गुर्जर की मातृश्री मात खा गई।
भाजपा नेता जीते भी हैं।भाजपा मण्डल अध्यक्ष रघुवीर सिंह नारी ग्राम पंचायत में सरपंच का चुनाव जीते है। रायपुर सरपंच पद पर पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर लाल छीपा अपनी पार्टी के ही दो ओर नेता, भाजपा पंचायत समिति सदस्य भागीरथ गायरी, यूवा नेता मण्डल महामंत्री गणपत टाक के चुनाव मैदान में होने के बावजूद , काग्रेंस के लेहरु लाल कुमावत ,उप सरपंच हारुन मोहम्मद पर जीत हासिल की।
बिजौलिया पंचायत समिति की मकरेडी पंचायत में काग्रेंस ब्लॉक अध्यक्ष हीरा लाल गुर्जर के पुत्र श्रवण गुर्जर ओर बिजौलिया पंचायत में काग्रेंस अध्यक्ष अनील शर्मा की पत्नी श्रीमती बिन्दु शर्मा की सरपंच चुनाव में हार हुई।यहां खासी चर्चित रही देवरानियों-जेठानियों की दोनों जोडी,आशा देवी जोशी (धर्मपत्नी भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष शातिं लाल जोशी)-सत्यवंदी देवी जोशी(धर्मपत्नी वकील मोहनलाल जोशी ) ओर शारदा सोनी(धर्मपत्नी उपसरपंच प्रकाश सोनी)-नेहा सोनी(धर्मपत्नी विक्रम सोनी) भी जीत से वंचित रही।🙏
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
