देशवाली मदद फाउंडेशन संस्थान ने की पक्षियों के परिंडे

24 May 2020, 04:01

दिलखुश अली

रोपा: समाजसेवी संस्थान देशवाली मदद फाउंडेशन संस्थान राजस्थान ने इस साल की भीषण गर्मी को देखते हुवे नन्हे जीव पक्षियों के लिए अपने स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे लगाने की सुरूवात आज ग्राम खातौली से की।
संस्थान के नफ़ीस खान देशवाली खातोली ने बताया कि इस साल गर्मी की अधिकता है और गर्मी में पानी व दाने की कमी से कोई वन्य जीव नही मारे ये हम सब का फर्ज है कि इन जीवों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करे इसी के मध्यनजर संस्थान द्वारा ये नेक शुरुवात की गई।
संस्था के ए के खान देशवाली खातोली ने बताया कि संस्थान 8 जिलों में कार्य कर रही है और सभी जिलों के सदस्यों द्वारा इस पहल की शुरुवात अपने अपने क्षेत्र में करने क़े लिए संस्थान ने सभी सदस्यों से अपील की है और जल्द ही सभी जिलों में सदस्यों द्वारा इस नेक कार्य को अंजाम दिया जायेगा।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C