चुनाव आचार संहिता जनवरी तक-फिर 15फरवरी से लगने के आसार
भीलवाड़ा नाउ
भीलवाडा। पंचायत राज के तीसरे चरण के पंच-सरपंच चुनाव प्रक्रिया के 31जनवरी तक पूर्ण होने के बाद प्रदेश में राज्य चुनाव आयोग द्वारा लगाई आर्दश आचार संहिता समाप्त हो जायेगी।इससे सभी सरकारी काज, तबादले-राजनैतिक मनोनयन-ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य, सब हो सकेंगे। सावधान!यह पौ बाँरह का आलम ज्यादा लम्बा चलने वाला नही है। आला प्रशासनिक सूत्रों के आधार पर, पंचायत राज आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर सभी जिला निर्वाचन अधिकारीयो द्वारा नई वार्ड गठन ओर लाटरी काज चार फरवरी तक पूरा कर पंचायत आयुक्त को भेज देगें। पंचायत राज महकमा उसे 10 फरवरी तक राज्य चुनाव आयोग को प्रदान कर देगा। इसके बाद चुनाव आयोग प्रदेश में चुनाव शेष बची 4366ग्राम पंचायत के पंच-सरपंच चुनाव की 15फरवरी के करिब तारीख की घोषणा करने की सम्भावना है। इसके साथ फिर आचार संहिता लागू, जो पंचायत समिति-जिला परिषद सदस्य, प्रधान, जिला प्रमुख-उपजिलाप्रमुख के चुनाव तकरीबन 10अप्रैल तक मुकम्मल होने के आसार है।तब 10अप्रैल तक आचार संहिता लागू रहने के संकेत हैं।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
