स्काउट के जज्बे को किया सलाम

18 May 2020, 07:51

पवन बावरी
भीलवाड़ा :- राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ भीलवाड़ा के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर के स्काउट कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना स्वेच्छा से विभिन्न सेवा कार्य कर रहे हैं ।आज पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं स्थानीय संघ भीलवाड़ा के चेयरमैन अक्षय त्रिपाठी ने इन स्काउट बालकों को मास्क एवं मूक प्राणियों के लिए परिंडे व चुग्गा पात्र प्रदान करते हुए कहा कि मैं इन स्काउट बालकों के सेवा के जज्बे को सलाम करता हूं। स्काउट प्रभारी एवं सहायक जिला कमिश्नर स्काउट प्रेम शंकर जोशी ने बताया कि सुभाष नगर के सीनियर स्काउट पवन बावरी के नेतृत्व में भैरू बावरी, किशन बेरवा ,सूरज धोबी उदय सिंह बंजारा ,पुलिसकर्मियों को ठंडा पानी पिलाना उनके साथ कोरोना से बचाव की सरकारी गाइडलाइन का प्रचार प्रसार विभिन्न तरीकों से करना ,मूक पक्षियों के लिए परिंडा व चु गा पात्र बांधना ,गायों को चारा डालना , मास्क निर्माण व वितरण का कार्य, सार्वजनिक स्थानों के सैनिटाइजेशन में सहयोग पूर्ण निष्ठा से कर रहे हैं। आज करुणा क्लब प्रभारी अशोक सेन के निर्देशन में इन स्काउट ने विद्यालय प्रांगण की सफाई कर सैनिटाइज किया ,तथा गमलों को व छोटे पौधों को पानी पिलाया। इस अवसर पर करुणा केंद्र भीलवाड़ा की जिला अध्यक्ष शकुंतला खमेसरा ,अशोक तवर ज्वाला प्रसाद शर्मा, सुधीर जावा ने भी मास्क प्रदान कर स्काउट के सेवा कार्य के जज्बे को सलाम किया।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C