पंचायत चुनाव लाटरी घोषणा आज-कल मे?
भीलवाड़ा नाउ
भीलवाडा।"सूवाणा-हुरण्डा पंचायत समिति में ग्राम सरपंच चुनाव के शुभ समाचार है'! यहां सरपंच पद चुनाव बाबत पुनः लाटरी के आसार बहुत कम है। जिले मे सरपंच चुनाव की शेष बची पंचायत समिति मे से आसीन्द, नई बदनौर, ओर माण्डल मे सरपंच चुनाव बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभिन्न वर्गों के आरक्षण हेतु नईलाटरी निकालने की तारीखो की आज-कल मे घोषणा करने के पक्के आसार है। जिला निर्वाचन महकमे ने पंचायत राज आयुक्त के पुनः लाटरी निकालने बाबत ताजा जारी किए निर्देशानुसार जिले में कहा कहा पुनः लाटरी निकलने की जरूरत है, इसका पूरा खाँका तैयार कर लिया है। जिला कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र भट्ट के परिवारीक कारण से अचानक जिले से बाहर जाने के से मंगलवार को पुनः लाटरी तारीख की घोषणा टल गई। पर अब बुधवार 29जनवरी को इसके ईलान के पक्के संकेत हैं।साथ सभी 14प्रधान पदो की भी लाटरी फिर निकलेगी।लाटरी काज 4फरवरी तक मुकम्मल हो जायेगा।
पंचायत राज आयुक्त कार्यालय द्वारा फिर लाटरी हेतु हाल ही में जारी किये निर्देशो के मुताबिक, भीलवाडा जिले मे तीन पंचायत समिति आसीन्द, बदनौर ओर माण्डल मे ग्राम पंचायतों के घटने-बढने से ग्राम पंचायत सरपंच पद की पुनः लाटरी निकाली जायेगी । हालांकि हुरण्डा पंचायत समिति में आसीन्द की मात्र एक आटांली ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। इससे हुरण्डा पंचायत समिति की सभी 23पंचायतों की फिर लाटरी नही निकाल, केवल एक दो ग्राम पंचायत में ही उल्ट फेर के आसार हैं।ऐसे ही सूवाणा पंचायत समिति में ओर किसी पंचायत के नही बढने -घटने से फिर लाटरी निकालने के आसार नहीं है। यहां सिर्फ गुवाडी पंचायत के कल्याण पुरा गांव को स्वरुपगंज पंचायत मे मिलाने से गुवाडी के अभी अनुसूचित जनजाति समुदाय हेतु सूरक्षित से निकालने ओर कांन्दा ,स्वरूपगंज मे से एक के इसके आरक्षण की मार मे आने की सम्भावना हैं।बाकी सूवाणा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के पहले निकाली गई लाटरी के अनुसार पुराने आरक्षण मे यथावत रहने की पूरी सम्भावना है।
आसीन्द पंचायत समिति में बाकी रही सभी 29ग्राम पंचायत ओर नई बदनौर पंचायत समिति में सभी ग्राम पंचायत तथा माण्डल पंचायत समिति में दो नई नीम खेडा,लिरडिया के साथ कूल 25ग्राम पंचायत के सरपंच पद की फिर लाटरी निकाली जाने के पक्के आसार है।
जिले में एक ओर बदनौर पंचायत समिति के बढने से अब सभी 14पंचायत समिति के प्रधान पद की पुनः लाटरी निकाली जायेगी।उसमे एक के बदले दो प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए सूरक्षित होने के आसार है।
जिला परिषद सदस्यों की भी फिर लाटरी नहीं निकाल, सदस्यों का पूर्व लाटरी से तय किया आरक्षण यथावत रहेगा। ऐसे ही प्रदेश में जिला प्रमुख की संख्या कम-ज्यादा नहीं होने से फिर लाटरी नही निकाली जा कर ज्यो का त्यो जिला प्रमुख पद आरक्षित रहेगे।इस नाते भीलवाडा जिला प्रमुख पद पूर्व की तरह अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग हेतु सूरक्षित रहेगा। 🧐
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
