स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी की अस्थि कलश यात्रा

(महेन्द्र बाबेल )
समाज सेवी,सर्वोदय नेता ,शिक्षाविद भंवरलाल चौधरी की अस्थिकलश यात्रा मार्ग मे सुवाणा मे सीनियर विधालयमे, अगरपुरा मे मिडिल स्कूल, कुडी मे मिडिल स्कूल में अस्थीकलश पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही समाज सेवी एवं इनके शिष्यो ने भी श्रद्वाजली दी।
कलश यात्रा प्रातः 9.15बजे निवास स्थान सिन्धुनगर से शुरु हुई। सूचना केन्द्र, सेवासदन,पारीक डेयरीईरास, सुवाणा,कोटडी चोराया, अगरपुरा , धूमडास चोराया , रुपाहेली चोराया, चावण्डिया, कान्दा, बनकाखेडा़, सवाई पुर, आकोलाचोराया, कुडी चोराया, बोरखेडा, नन्दराय चोराया, बीगोद,होते हुए त्रिवेणी संगम 12 बजे पहुचे। कलशयात्रा मार्ग मे पुष्पांजलि अर्पित की गयी। सर्वोदय विचारक एवं शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी, समाज सेवी नन्दराय निवासी स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी के पुत्र सुनील चोधरी,शोभालाल जाट,रघुवीर प्रसाद शर्मा, मुस्ताक अली,भंवर लाल गुर्जर ने त्रिवेणीसंगम मे विधिवत अस्थिविसर्जन किया। उसके बाद गाधीभवन त्रिवेणी पर आयोजित सभा मे गांधी वादी विचारक नेताओ एवं समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।पुष्पांजलि अर्पित करने वालो मे पूर्वविधायक एवं सेवा संघ के अध्यक्ष भंवरलाल जोशी, भैरू सिह बापना, गंगाराम धाकड़,राम सिह जोशी, पंचायत समिति सदस्य मुज्जफर हुसैन, दीपक जैन, जगदीश चन्द्र मुन्दडा, सुशील जोशी, यज्ञनारायणसिह, शिवकुमार त्रिपाठी, शिवकुमार भाटिया,रसीद मुल्तानी, आदिलखलीफा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर प्रकाश डाला।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
