श्रीनवग्रह आश्रम की विश्व कैंसर दिवस पर जन जागरूकता रैली व संगोष्ठि 4 को

04 Feb 2020, 05:40

मूलचंद पेसवानी【भीलवाड़ा】

भीलवाड़ा-

भीलवाड़ा में केंसर रोग के उन्मूलन के लिए पिछले लंबे समय से आयुर्वेद व वानस्पतिक चिकित्का पद्वति से कार्य कर रही संस्था श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान मोती बोर का खेड़ा की ओर से 4 फरवरी मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर जन जागरूकता रैली का आयोजन रखा गया है।
श्री नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी ने बताया कि पिछले कुछ समय से संपुर्ण विश्व विशेषकर भारत में जिस प्रकार से केंसर रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है वो चिंता का विषय है। कैंसर के ज्ञात अज्ञात कारणों में मनुष्य की जीवन शैली और खान पान एक मुख्य कारण है। यदि व्यक्ति थोड़ा सा सजग रहकर जीवन व्यतीत करे तो काफी हद तक इससे बचा जा सकता है। इसी को ध्यान में रखकर श्री नवग्रह आश्रम की ओर से केंसर दिवस के मौके पर जागरूकता रैली का आयोजन भीलवाड़ज्ञ जिला मुख्यालय पर रखा गया है।
इस जन जागरूकता कार्यक्रम व रैली के संयोजक व श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के सचिव जितेंद्र चोधरी ने बताया कि 4 फरवरी मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे राउमावि राजेंद्र मार्ग से केंसर जागरूकता रैली निकलेगी जो पुलिस कंट्रोल रूम रेलवे स्टेशन, गोल प्याउ चोराहा होते हुए सुचना केंद्र पर समाप्त होगी। यहां पर 10.30 बजे केंसर रोग विषय पर जन जागरूकता को लेकर व्याख्यान कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांडल विधायक व भीलवाड़ा डेयरी चेयरमेन रामलाल जाट होगें। समारोह की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी करेगें। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर, आईएएस अत्तहर आमिर खान, जिला परिवहन अधिकारी डा. विरेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली, वाणिज्यिक कर विभाग के सहायक आयुक्त मनफूल सिंह चोधरी व अंर्तराष्ट्रीय वाॅलीबाल खिलाड़ी कमलेश खटीक होगें। इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप् में प्रेस क्लब भीलवाड़ा, रंगकर्मी टोली बंजारा ग्रुप, राउमावि राजेंद्र मार्ग, राबाउमावि गुलमंडी, सेमुमा राबाउमावि, श्रीश्याम परिवार भीलवाड़ा, श्री दादी परिवार भीलवाड़ा, ग्रीन वेली स्कूल, हरिशेवा संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, स्काउट गाइड इकाई राउमावि सुभाषनगर, टीम 10 मिनट देश के नाम पर व सरदार ग्राफिक्स होगें। इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग सहित कई सामाजिक संगठनों की ओर से भी इस जन जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग किया जायेगा।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C