हॉकी परमेलिन का दूसरा दिन

किशन वैष्णव,( शाहपुरा,)
शाहपुरा हॉकी एसोसिएशन द्वारा आयोजित शाहपुरा हॉकी प्रीमियर लीग के दूसरे दिन प्रातः कालीन के मैच खेले गए जिसमें पहला मैच शाहपुरा सनराइजर्स वर्सेज शाहपुरा टाइगर के बीच खेला गया इस मैच में शाहपुरा टाइगर 3-1 से विजेता रही इस मैच के मैन ऑफ द मैच श्री कालूराम मीणा रहे दूसरा मैच शाहपुरा विजार्ड वर्सेज शाहपुरा नाइटराइडर्स के बीच खेला गया जिसमें नाइट राइडर 3-0 से विजय रही इस मैच के मैन ऑफ द मैच श्री विजय गुर्जर रहे प्रातः कालीन का अंतिम मैच शाहपुरा दबंग वर्सेस शाहपुरा पैंथर के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीम एक एक गोल से बराबर रही और इस मैच के मैन ऑफ द मैच शाहपुरा पेंथर्स के गोलकीपर श्री किशन चंदेल घोषित किए गए आज के इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर श्री मुकेश जी धाबाई( अशोक ट्रैक्टर एंड कंस्ट्रक्शन ) व राजेश जी सोलंकी ( भारत गैस) सतीश जी सुखवाल ओम प्रकाश जी कोली श्याम जी पोरवाल गणपत जी कोली आदि उपस्थित रहे आयोजन समिति के निशांत चौहान,जमना लाल कोली,हरगोविंद जीनगर,सूरज जांगिड़ नरेश खटीक, चेतन घुसर,आदि मौजूद थे*।।।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
