कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

05 Oct 2019, 08:55

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जोधपुर के फलोदी कस्बे में आबकारी विभाग के एक कांस्टेबल को शनिवार को 12,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में विभाग के एक गश्त अधिकारी को हिरासत में लिया गया है।ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल श्रवण कुमार बिश्नोई और गश्त अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने शिकायतकर्ता रावल सिंह भाटी से रिश्वत मांगी थी। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने अफीम बरामदगी के मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी, हालांकि यह सौदा 15,000 रुपये में तय किया गया था और आरोपी ने 3000 रुपये पहले ले लिए जिसके बाद शिकायत का सत्यापन किया गया।उन्होंने कहा कि बिश्नोई को शिकायतकर्ता से 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं उसके साथी लक्ष्मण सिंह को हिरासत में लिया गया और पुलिस स्टेशन परिसर में उनकी बैरक की तलाशी ली गई थी जहाँ से खाता डायरी और चिट के अलावा एक किलो डोडा व 6.46 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C