किसानों की समस्याओ को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

18 May 2020, 09:00

भीलवाड़ा नाउ
भीलवाड़ा:-भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी पीरू सिंह गौड़ ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली व भाजपा किसान मोर्चा कोविड़ 19 जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह पँवार के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।*
*जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह पँवार ने बताया कि पूरे विश्व मे कोरोना महामारी का प्रकोप हो रहा है।* *जिससे भारत भी अछूता नही रहा है। भारत मे भी यह महामारी अपने पैर पसार चुकी है। इस महामारी से हर वर्ग को संकट का सामना करना पड़ा है। किसान पर भी इसकी मार पड़ी है।*
*विगत एक माह पूर्व राजस्थान सरकार ने राज्य की कृषि मंडियों को किसानों की चने की फसल को कृषि मंडी के व्यापारियों द्वारा सही समर्थन मूल्य पर खरीदने से मना कर दिया है राज्य सरकार ने चने को खरीदने के लिए 5000 रुपये समर्थन मूल्य तय किया। अन्य जिलों में 5000 रुपये के हिसाब से चने की फसल को खरीद जा रहा है लेकिन कृषि मंडी भीलवाड़ा के व्यापारियों द्वारा 3600 रुपये के हिसाब से खरीदा गया। जिससे किसानों को उनके द्वारा उगाई गई फसल की लागत के बराबर भी मूल्य नही मिल पाया है। अब तो मंडी के व्यापारियों ने हद ही कर दी कि वह किसानों की फसल को खरीद ही नही रहे है। उन्होंने चने की फसल को खरीदने से साफ मना कर दिया है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। इसके साथ ही अब किसानों की फसलों पर टिड्डियों ने भी आतंक मचा रखा है जिससे जिले के किसानों की फसलें नष्ट हो गई है। अगर समय रहते कैमिकल का छिड़काव नही किया गया तो ये टिड्डियों का दल भीलवाडा जिले की सारी फसलों को बर्बाद कर देगी। जिस पर जिला कलेक्टर ने किसानों की इस समस्या का जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया।*
*ज्ञापन देंने के दौरान जिला प्रभारी पीरू सिंह गौड़, प्रीतम साहू, लोकेंद्र सिंह पांसल, सोनू छिपा आशीष सिंह, राजू सिंह पवार (चाखेड) व भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकरी मौजूद थे।*

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C