दिल्ली में आतंकी घुसपैठ के बाद जैसलमेर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई
आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों की देश की राजधानी दिल्ली में घुसपैठ की सूचना के बाद शुक्रवार को जैसलमेर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के अनुसार त्योहार के मौसम में आतंकी देश में बड़ा हमला कर सकते हैं. जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तानी आतंकी संगठन भारत में तबाही मचाने के मंसूबे से पाले हुए हैं. दिल्ली में आतंकियों की घुसपैठ के बाद जैसलमेर समेत देश के 30 एयरपोर्ट की सुरक्षा को हाईअलर्ट मोड पर रखा गया है.!
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में सीमापार से घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी है. पाकिस्तान की ओर से जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर इलाकों में घुसपैठ के लिए ड्रोन, गुब्बारों और कबूतरों से जासूसी की कोशिश जारी है. ऐसे में बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- रोडवेज़ व क्रूजर जीप भिड़न्त मे 9 की मौत।
- हाईकोर्ट के फ़ैसले के बाद पेड़ काटने पर बवाल,
- डीएस पी सिंघम शक्तावत को मिलेगा डी जी पी डिस्क अवार्ड*
- आयुष्मान भारत योजना से एक वर्ष में 50 लाख से अधिक नागरिकों को नि:शुल्क उपचार का लाभ मिला
- शिवसेना से टकराव के बीच BJP की संख्या में इजाफा, एक और निर्दलीय MLA का समर्थन

