चुनाव लड़ने के अयोग्य पूर्व जनप्रतिनिधी
महेंद्र ललकार
गत 5 वर्षो मे पंचायतीराज संस्थाओ के जनप्रतिनिधियो के विरुद्ध परिनिर्णय व अयोग्य प्रतिनिधियों की सूचि कार्यालय संभागीय आयुक्त अजमेर से जारी सूची मे माड़लगढ़ पंचायत समिति की कुछ पंचायतो के जनप्रतिनिधियो के नाम भी है। जानकारी के अनुसार बीगोद पंचायत के पूर्व संरपच चांदमल ब्यास परिनिर्णय लेखबद्ध ,रामलाल गाडरी बरुदनी के पूर्व संरपच स्थायी अयोग्य, मुकेश कुमार पंचोली बरुदनी पूर्व वार्ड पंच परिनिर्णय लेखबद्ध, शंकरलाल तेली पूर्व वार्डपंच सिगोली स्थाई अयोग्य घोषित,भेरूलाल मीना पूर्व संरपच श्यामगढ स्थाई अयोग्य, इन्दरा देवी पूर्व संरपच उमाजीकाखेडा परिनिर्णय लेखबद्ध नाम मे सम्मिलित है। सूची दिनांक 1- 10- 2014 से 30- 12 -2019 (गत 5वर्ष) तक की दिनांक 31-12- 2019 को जारी चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किए गए 162 जन प्रतिनिधियों की सूची मे उपरोक्त नाम भी है।आरोप लगने से अयोग्य ये जनप्रतिनिधि है लेकिन इनके बीबी बच्चे तो चुनाव लडने के योग्य ही माने जाएगे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
